जेडीए का ऐतिहासिक फैसला, जोन स्तरीय समितियों के बढ़ाए गए अधिकार, देखिए खास रिपोर्ट

जेडीए का ऐतिहासिक फैसला, जोन स्तरीय समितियों के बढ़ाए गए अधिकार, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः जेडीए में प्रकरणों के तीव्र निस्तारण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की पहल पर हुए इस नवाचार से कम समय में प्रकरणों का निस्तारण किया जा सकेगा. पिछले दिनों जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में जेडीए की कार्यकारी समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक के कार्यवाही विवरण जारी कर दिए गए हैं. इनके अनुसार कार्यकारी समिति की बैठक में जेडीए की जोन स्तरीय समितियों के अधिकारों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है.

जेडीए से आज की सबसे बड़ी खबर
प्रकरणों के तीव्र निस्तारण के लिए उठाया बड़ा कदम
जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की पहल पर उठाया बड़ा कदम
जोन स्तरीय समितियां के बढ़ाए गए अधिकार
जेडीए में ऐसा पहली बार है
जब जोन के इस तरह बढ़ाए गए अधिकार
भवन मानचित्र समिति ले आउट प्लान के अधिकार दिए जोन  स्तरीय समितियां को
लेआउट प्लान अनुमोदन, एकल  पट्टे जारी करने
और पुनर्गठन व उप विभाजन के मामलों में जोन को दिए अधिकार
हाल ही हुई जेडीए की कार्यकारी समिति में किया यह फैसला
एक निर्धारित आकार तक के मामलों में जोन को अधिकार देने का फैसला
इसके चलते प्रकरणों में जल्दी दी जा सकेगी मंजूरी
इन प्रकरणों को स्वीकृति के लिए नहीं भेजना होगा
भवन मानचित्र समिति में नहीं भेजना होगा
जेडीए अध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा की स्वीकृति के बाद लागू होगा  यह फैसला

प्लॉटेड योजनाओं के ले आउट प्लान के अनुमोदन को लेकर बड़ी खबर
2 हेक्टेयर तक की योजनाओं का ले आउट प्लान हो सकेगा अनुमोदित
जेडीए में  जोन स्तर पर ही हो सकेगा अनुमोदित
जोन स्तरीय समिति अनुमोदन के मामले में करेगी फैसला
अब तक सभी आकार की योजनाओं को लेकर ली जाती थी स्वीकृति
जेडीए की भवन मानचित्र समिति ले आउट प्लान में ली जाती थी स्वीकृति
ले आउट प्लान के अनुमोदन की ली जाती थी स्वीकृति

भूखंडों के उप विभाजन व  पुनर्गठन को लेकर बड़ी खबर
जेडीए में जोन स्तर पर हो सकेगा पुनर्गठन व उप विभाजन
जोन स्तरीय समिति के स्तर पर किया जा सकेगा अनुमोदन
3000 वर्ग मीटर तक के आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों के मामले में दी जा सकेगी मंजूरी
पुनर्गठन व उप विभाजन की दी जा सकेगी मंजूरी
अब तक 1500 वर्ग गज से बड़े मामले में ली जाती थी स्वीकृति
जेडीए की भवन मानचित्र समिति लेआउट प्लान की ली जाती थी स्वीकृति
इस नए फैसले से इन प्रकरणों का त्वरित गति से हो सकेगा निस्तारण

जेडीए के जोन स्तर पर जारी  किया जा सकेगा एकल पट्टा  
1500 वर्ग मीटर तक के आकार के भूखंड का जारी किया जा सकेगा एकल पट्टा  
जोन स्तरीय समिति के स्तर पर जारी किया जा सकेगा एकल पट्टा
अब तक एकल भूखंड के सभी मामले जाते थे स्वीकृति के लिए
जेडीए की भवन मानचित्र समिति ले आउट प्लान में जाते थे स्वीकृति के लिए       

जेडीए के जोन स्तर पर जारी किया जा सकेगा एकल पट्टा  
फार्म हाउस व इको फ्रेंडली हाउसिंग उपयोग का जारी किया जा सकेगा एकल पट्टा  
5000 वर्ग मीटर तक के आकार के भूखंड का जारी किया जा सकेगा एकल  पट्टा  
अब तक एकल पट्टे के सभी मामले जाते थे स्वीकृति के लिए
जेडीए की भवन मानचित्र समिति में जाते थे स्वीकृति के लिए