झारखंड के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

झारखंड के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

नई दिल्ली: झारखंड के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह,अमित शाह को स्टार प्रचारक बनाया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,शिवराज सिंह चौहान,हिमंता बिस्वा सरमा, बाबूलाल मरांडी,धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ,डॉ. मोहन यादव, स्मृति ईरानी,नायब सिंह सैनी,मोहन चरण मांझी,विष्णु देव साय, अर्जुन मुंडा,नित्यानंद राय,केशव प्रसाद मौर्य,चंपई सोरेन, करिया मुंडा, निशिकांत दुबे,सीता सोरेन,मनोज सिंह को स्टार प्रचारक बनाया  है. 

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा:

चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. झारखंड में 2 चरणों में मतदान होगा. 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. दोनों राज्यों में 23 नवंबर को एक साथ मतगणना होगी.

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है.झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे.