झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, JSSC CGL परीक्षा रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, JSSC CGL परीक्षा रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

नई दिल्लीः आखिरकार झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मान ली है. JSSC CGL परीक्षा रद्द कर दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ऐलान किया. TDPL की कराई गई सभी भर्तियां रद्द करने का ऐलान किया गया है. सोरेन ने कहा कि 2014 से हुई सभी परीक्षाओं की CID जांच होगी.     

परीक्षा में सुधार के लिए कमेटी का गठन. रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराई जाएगी. सरकार के ऐलान बाद आंदोलनकारी छात्र जश्न मना रहे है. छात्रों ने कहा कि धांधली के खिलाफ हमारी जीत हुई. जब तक CBI जांच नहीं होगी तब तक डटे रहेंगे.