जयपुर : राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. बीजेपी का हरावल दस्ता तैयार हो गया है. हरावल दस्ते की अगुवाई संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल करेंगे. सेनापति की भूमिका में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग होंगे.
हरावल दस्ते में शुमार अन्य नेता शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हैं, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्योग खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई, विधायक संदीप शर्मा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक पुष्पेंद्र सिंह बाली, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी हरावल दस्ते में शुमार है.
वहीं विधायक जितेंद्र गोठवाल, विधायक बाबू सिंह, विधायक अनिता भदेल, विधायक शत्रुघ्न गौतम, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक हमीर सिंह भायल, विधायक अरुण अमराराम, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, विधायक कुलदीप धनखड़, विधायक भागचंद टांकड़ा, विधायक बाबा बालकनाथ, विधायक जसवंत यादव, विधायक अर्जुन लाल जीनगर समेत प्रमुख विधायक भी हरावल दस्ते में शुमार है.