अलवरः अलवर के लक्ष्मणगढ़ बड़ा हादसा हो गया. जहां करंट की चपेट में आने से दो कावड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई. एक दर्जन से अधिक कावड़ियों व ग्रामीणों को भी करंट ने अपनी चपेट में लिया.
थाना क्षेत्र के बीचगावा गांव की ये घटना है. झुलसे लोगों को लक्ष्मणगढ़ व गढ़ी सवाईराम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. पांच से अधिक कावड़ियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया. रथयात्रा निकालने के दौरान 11 केवी करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हुआ.