खाटूश्यामजी : खाटू प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में है. श्रद्धालुओं की सुविधा और अनुशासन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है. अब रोज रात 11 बजे के बाद खाटू में सभी दुकानें बंद होंगी. श्याम मंदिर के पास का एरिया नो व्हीकल जोन घोषित होगा.
मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में ईओ प्रवीण चौधरी और थानाप्रभारी पवन चौबे ने बैठक ली. ई-रिक्शा के लिए रूट तय होंगे बनेगा एप और निर्धारित मार्ग से हटने पर जुर्माना लगेगा, ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. ठेला-थड़ी वालों को लॉटरी सिस्टम से जगह दी जाएगी. पहले स्थानीय लोग और उसके बाद बाहरी लोगों को प्राथमिकता मिलेगी.
सभी दुकानों के बाहर एक से डेढ़ फीट मार्किंग कर अतिक्रमण रोका जाएगा. मुख्य मार्गों और गलियों में खड़ी बाइक पुलिस उठाएगी. तोरण द्वार क्षेत्र को पूरी तरह खाली रखा जाएगा. तोरण द्वार के पास टैक्सी,CNG या इलेक्ट्रिक रिक्शा, बस और अन्य वाहन खड़ा मिला तो वाहन जब्त होगा. बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, गिरिराज माटोलिया, पालिका SI वीरेंद्र चंदेलिया, पटवारी रोहिताश्व सेपट आदि मौजूद रहे.