कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, बाबा श्याम के मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, बाबा श्याम के मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

जयपुरः देश प्रदेश में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. खाटूश्यामजी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लखदातारी बाबा श्याम के मंदिर को विदेशी फूलों व अनेक झांकियों से विशेष रूप से सजाया गया है. देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है. 

पूरी खाटूधाम की गलियां श्याम भक्तों से खचाखच भरी हुई है संभावना है कि करीब 5 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान पूरे मंदिर व्यवस्था की बागडौर संभाले हुए है. रात्रि में बाबा श्याम का विशेष स्नान करवा, बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा. उसके बाद रात्रि 12 बजे महाआरती की जाएगी फिर पंजीरी का भोग लगाया जाएगा.