महिला आरक्षण पर लोकसभा में चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह बोले-बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है

महिला आरक्षण पर लोकसभा में चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह बोले-बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है

नई दिल्ली: महिला आरक्षण पर लोकसभा में चर्चा हो रही है. लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है. दक्षिण राज्यों को नुकसान का भ्रम फैलाया जा रहा है. अमित शाह ने कहा कि दक्षिण के किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा. कर्नाटक, तमिलनाडु की शक्ति कम नहीं होगी. 

आंध्र,तेलंगाना की शक्ति कम नहीं हो रही है. संसद में दक्षिण राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में 39 से 59 सीट संख्या हो जाएगी है. अमित शाह ने कहा कि दक्षिण राज्यों की 129 से बढ़कर 195 सीट हो जाएगी. 

केरल की सीटें बढ़कर 30 हो जाएंगी. अमित शाह ने कहा कि परिसीमन आयोग में कोई बदलाव नहीं है. तेलंगाना की सीटें 17 से 26 हो जाएगी. 

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा: 
-बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है 
-दक्षिण राज्यों को नुकसान का भ्रम फैलाया जा रहा 
-दक्षिण के किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा 
-कर्नाटक,तमिलनाडु की शक्ति कम नहीं होगी 
-आंध्र,तेलंगाना की शक्ति कम नहीं हो रही 
-संसद में दक्षिण राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा 
-तमिलनाडु में 39 से 59 हो जाएगी सीट संख्या 
-दक्षिण राज्यों की 129 से बढ़कर 195 हो जाएगी सीट
-केरल की सीटें बढ़कर 30 हो जाएंगी 
-परिसीमन आयोग में कोई बदलाव नहीं 
-तेलंगाना की सीटें 17 से 26 हो जाएगी 

इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण की बात की थी. कराची अधिवेशन में प्रस्ताव पास हुआ था. UPA सरकार पहले बिल लेकर आई थी. राहुल ने महिला आरक्षण पर पीएम को चिट्ठी लिखी थी.