VIDEO: सिलेंडर और सियासत ! बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के विरोध को बताया "फ्लॉप शो", देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: एक ओर अमेरिका की ईरान इजरायल से जंग जारी है दूसरी ओर भारत में कांग्रेस पार्टी के महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे. राजस्थान भी अछूता नहीं महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. बीजेपी महिला मोर्चा ने फ्लॉप शो करार दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों में राष्ट्रीय भावना का अभाव है इनकी नागरिकता संदेह के घेरे में है.

खाड़ी में युद्ध जारी है इसके कारण महंगाई भी बढ़ रही. गैस और पेट्रोल को लेकर सियासत गर्म है. कांग्रेस सड़को पर उतर आई है. कांग्रेस की महिला विंग सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही . बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा.. वही बीजेपी के महिला मोर्चा भी आवाज बुलंद कर रहा है कि कांग्रेस के प्रदर्शन केवल राजनीति से प्रेरित बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदर्शन को पूरी तरह राजनीतिक बताते हुए इसे “फ्लॉप शो” करार दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैध गैस सिलेंडर को लेकर कोई किल्लत नहीं है, कांग्रेस भ्रम फैला कर जनता में पैनिक क्रियेट करना चाह रही है. 

कांग्रेस के प्रदर्शनों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी हमला बोला और कहा कि लगता है कांग्रेस के लोगों में राष्ट्रीय भावना का अभाव हो गया. विश्व के सामने कांग्रेस का ये प्रदर्शन अशोभनीय है उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकटों के कारण कई देशों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है. बावजूद इसके, भारत में केंद्र सरकार ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए लगातार प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया है कि आम जनता पर इसका न्यूनतम प्रभाव पड़े.राखी राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते  महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुली चुनौती दी कि यदि किसी को वैध कनेक्शन के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा है, तो वे इसकी जानकारी दें. उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्वयं उनके साथ जाकर स्थिति का समाधान कराने के लिए तैयार हैं. जिनके पास वैध कनेक्शन है, उन्हें सिलेंडर मिल रहा है.