लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. हादसे में 15 की मौत हो गई है वहीं 4 घायल है. लखनऊ अग्निकांड की SIT जांच करेगी. सीएम योगी के निर्देश पर SIT गठित होगी. 2 सदस्यीय SIT मामले की जांच करेगी. IAS अमृत अभिजात SIT में शामिल है. SIT को 7 दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए है.
हादसे के बाद सीएम योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए है. घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है. मृतकों के परिजनों को मदद दी जाएगी. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी. घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है.
पीएम मोदी ने जताया दुखः
पीएम मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताया है. पीएम ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में बच्चों की मौत दुखद. पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं. अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं.
बता दें कि घटना के समय इमारत में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.