जयपुर: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर जनता का आभार. केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया है. कांग्रेस साफ हो गई है. RJD और कांग्रेस नेस्तनाबूद हो गए है. NDA को प्रचंड जनादेश देने वाली बिहार की जनता को सैल्यूट है. आज बिहार में विकास लगातार प्रगति कर रहा है.
अंता विधानसभा उप चुनाव परिणाम को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कहै कि हम जनादेश सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं. त्रुटि की हम समीक्षा करेंगे. प्रमोद जैन भाया को मैं जीत की शुभकामना देता हूं. संगठन में जो कमियां रही उसे ठीक करेंगे. शांतिपूर्ण मतदान के लिए अंता की जनता को धन्यवाद. हर चुनाव से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है. जनता को हम कहीं ना कहीं नहीं सुन पाए होंगे. सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मेरी है,मैं किसी पर दोष नहीं देता. आम चुनाव और उपचुनाव के मुद्दे अलग होते हैं.
इस कमी को मैं स्वीकार करता हूं:
मदन राठौड़ ने आगे कहा कि राजस्थान सरकार ने विकास के कार्य किए हैं. लेकिन जनता के बीच भुना नहीं पाए. इस कमी को मैं स्वीकार करता हूं. कई तरह के भ्रम को हम मिटा नहीं पाए. कांग्रेस ने जनता के बीच भ्रम फैलाकर चुनाव जीत लिया. हर चुनाव से सीखने को मिलता है.
अंता के चुनाव की हार की समीक्षा करेंगे:
हम अंता के चुनाव की हार की समीक्षा करेंगे. निष्पक्ष रूप से समीक्षा करेंगे. भीतरघात के कारणों की भी जांच करेंगे. उप चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं. आम चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं. एक सीट से सरकार पर फर्क नहीं पड़ने वाला है.
हार की जिम्मेदारी मेरी है:
अंता की हार सामूहिक जिम्मेदारी है. इससे भी बढ़कर मेरी जिम्मेदारी है. क्योंकि मैं संगठन का मुखिया हूं. हार की जिम्मेदारी मेरी है. फिर भी मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस किस बात की खुशी मना रही है. बिहार में इतनी बुरी तरह हारे हैं. फिर भी यहां जश्न मना रहे हैं.