महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि ,कहा-ज्योतिबा फुले ने अपनी जिंदगी न्याय, शिक्षा के लिए समर्पित की

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि ,कहा-ज्योतिबा फुले ने अपनी जिंदगी न्याय, शिक्षा के लिए समर्पित की

जयपुर: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती आज मनाई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी. PM मोदी ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले ने अपनी जिंदगी न्याय, शिक्षा के लिए समर्पित की. वे महिलाओं, पिछड़े लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने में आगे थे. उनकी कोशिशों से शिक्षा सशक्तिकरण का एक ज़रिया बन गई. PM मोदी ने कहा कि इस साल हम ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मना रहे हैं. उनके विचार समाज की तरक्की में सभी को रास्ता दिखाते रहेंगे. 

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर PM मोदी ने लेख के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि वे अनेक लोगों के लिए एक मार्गदर्शक बने. PM मोदी ने कहा कि सभी के कल्याण पर ज्योतिबा फुले ने ज़ोर दिया. वे अनेक लोगों के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश हैं. PM मोदी ने कहा ​कि सभी के कल्याण पर उनका ज़ोर आज के दौर में भी प्रासंगिक है.

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती: 
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद भवन परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजित हुआ. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी. 

महात्मा फुले ने की थी सत्य सोधक समाज की स्थापना: 
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्टेटमेंट सामने आया है. महात्मा फुले ने सत्य सोधक समाज की स्थापना की थी. अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ज्योतिबा फुले के जीवन में सत्य महत्वपूर्ण था. महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का प्रचार प्रसार उन्होंने किया. महात्मा फुले जी का एक बड़ा व्यक्तित्व था.