जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया गया. जल जीवन मिशन घोटाले मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया. मेडिकल जांच के दौरान महेश जोशी ने कहा कि मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं है. सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं.
महेश जोशी ने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की. मुझे दो बार जनता ने विधायक बनाया है. एक बार एमपी बनाया, उनके विश्वास पर खड़ा उतरूंगा. राजनीतिक षड्यंत्र के चलते मुझे फंसाया जा रहा. हॉस्पिटल में मेडिकल के दौरान महेश जोशी ने कहा कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर सिद्ध हो जाएगा तो, किसी को कुछ नहीं करना पड़ेगा मैं खुद ही कुछ कर लूंगा.
महेश जोशी ने कहा कि राजनीति से जुड़ा हुआ मामला है. एक ही केस में दो बार अरेस्ट कर रहे है. आज मेरी मैरिज एनिवर्सरी है. लगता है सरकार की तरफ से ये मेरी पत्नी को श्रद्धांजलि है.ACB टीम ने गिरफ्तारी के बाद जोशी का मेडिकल कराया. जयपुरिया अस्पताल में महेश जोशी का मेडिकल कराया.
आपको बता दें कि पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को ACB ने गिरफ्तार किया है. जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी की गिरफ्तारी हुई है. सैन कॉलोनी स्थित घर से महेश जोशी को गिरफ्तार किया. ACB की SIT टीम ने कार्रवाई की. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. ASP हिमांशु कुलदीप, ASP भूपेंद्र सिंह, ASP महावीर प्रसाद ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई है.