सीकर में ACB का बड़ा ट्रैप, उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों को दबोचा, 2 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

सीकर में ACB का बड़ा ट्रैप, उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों को दबोचा, 2 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

सीकरः सीकर में ACB ने बड़ा ट्रैप किया है.  उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों को ट्रैप किया. साइबर क्राइम थाना अयोध्या के SI यशवंत सिंह, कांस्टेबल गौरव, सोहन और पवन को दबोचा है. 2 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है. मुकदमे में मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में घूस मांगी थी.    

 ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. ASP विजय सिंह, CI सुभाष मील ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DIG रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई है.