वियतनाम में बड़ा हादसा, सैलानियों को ले जा रही बोट पलटी, हादसे में 15 भारतीयों की मौत की खबर

वियतनाम में बड़ा हादसा, सैलानियों को ले जा रही बोट पलटी, हादसे में 15 भारतीयों की मौत की खबर

नई दिल्लीः वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हादसा हुआ है. सैलानियों को ले जा रही बोट पलट गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर के मुताबिक हादसे में 15 भारतीयों की मौत की खबर है.     

बताया जा रहा है कि बोट में 32 भारतीय पर्यटक सवार थे. बोट में कुल 36 पर्यटक सवार थे. हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. वहीं फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि समंदर में तेज हवाओं के कारण बोट पलट गई. ऐसे में भारतीय दूतावास ने कंट्रोल रूम बनाया है. साथ ही हादसे को लेकर भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.