बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में एसीबी ने ब़ड़ी कार्रवाई की है. पुलिस चौकी सरवा के कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल को ट्रैप किया है. हैड कांस्टेबल सुरेंद्र और कांस्टेबल जयपाल सिंह को ट्रैप किया गया है.
दोनों को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है. वाहन की फाइल तैयार करने के मामले में घूस मांगी थी. डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई. एएसपी ऋषिकेश मीणा ने कार्रवाई को अंजाम दिया.