जयपुर: जयपुर ACB की सांभर में बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने सांभर SHO राममिलन मीणा को ट्रैप किया है. 50 हजार की राशि लेते ट्रैप किया. सड़क निर्माण को निर्विवाद रूप से चलने की घूस मांगी थी. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
ASP भूपेन्द्र चौधरी ,सीआई मनोज शर्मा ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई की गई. DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई की गई.