दिल्ली के मुस्कान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी इमरान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

दिल्ली के मुस्कान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी इमरान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के मुस्कान हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है. आरोपी इमरान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. तिलक नगर में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी इमरान के पैर में गोली लगी. राजौरी गार्डन के नाला रोड के पास पुलिस-आरोपी में मुठभेड़ हुई. 

स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा. मुस्कान हत्याकांड में लंबे समय से इमरान फरार चल रहा था. पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल फोन भी बरामद किया. मोबाइल चैट के आधार पर हत्या के कारणों की पड़ताल तेज हो गई है. दूसरे युवक से बातचीत को लेकर आरोपी की नाराजगी की बात सामने आई है. इमरान से पूछताछ में हत्या की पूरी कड़ी खोलने में पुलिस जुटी है.

दिल्ली के मुस्कान हत्याकांड में बड़ा एक्शन
-आरोपी इमरान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
-तिलक नगर में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़
-पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी इमरान के पैर में लगी गोली
-राजौरी गार्डन के नाला रोड के पास हुई पुलिस-आरोपी में मुठभेड़
-स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
-मुस्कान हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा था इमरान
-पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल फोन भी किया बरामद
-मोबाइल चैट के आधार पर हत्या के कारणों की पड़ताल तेज
-दूसरे युवक से बातचीत को लेकर आरोपी की नाराजगी की बात आई सामने 
-इमरान से पूछताछ में हत्या की पूरी कड़ी खोलने में जुटी पुलिस