पेपर लीक पर NTA का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए, कुछ अधिकारियों पर कानूनी एक्शन संभव

पेपर लीक पर NTA का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए, कुछ अधिकारियों पर कानूनी एक्शन संभव

नई दिल्ली: पेपर लीक पर NTA का बड़ा एक्शन लिया. NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए. कुछ अधिकारियों पर कानूनी एक्शन संभव है. आगे और भी बड़ा एक्शन हो सकता है. 
NTA में अभी और बड़े सुधार की तैयारी है.

पेपर लीक पर NTA का बड़ा एक्शन: 
-NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए
-कुछ अधिकारियों पर कानूनी एक्शन संभव
-आगे और भी हो सकता है बड़ा एक्शन
-NTA में अभी और बड़े सुधार की तैयारी

आपको बता दें कि आज पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में जानकारी दी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी. कोर्ट में पेंडिंग पेपर लीक केस की रोज़ाना सुनवाई होगी. मेघवाल ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन से युवाओं को जल्द इंसाफ मिलेगा. सोनम वांगचुक ने कल रात अपना अनशन तोड़ दिया है. 31 दिसंबर 2025 तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में 2.45 लाख मामले लंबित थे. 30 अप्रैल तक 775 फास्ट ट्रैक कोर्ट काम कर रहे हैं. वर्ष 2025 के लिए 2,45,579 मामले लंबित थे. 

वहीं सोनम वांगचुक ने 26वें दिन बाद अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी. जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह से मुलाकात के दौरान अनशन खत्म किया. सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भूख हड़ताल खत्म कर दी. इस दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो भी मौजूद रहीं.भूख हड़ताल तोड़ते हुए वांगचुक ने देशभर के छात्रों-युवाओं से अपील की. उन्होंने हिंसा से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की. वांगचुक ने कहा कि इससे पहले कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने आग्रह किया. उनसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. 

कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया. बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें. पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक पर सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा का असर हुआ है. जिसके चलते वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला किया.वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें,मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें.