नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 बैग से 44 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद

नागौर में ANTF की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 बैग से 44 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद

नागौरः ANTF ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. श्री बालाजी थाना इलाके रातड़ी में ANTF ने बड़ा एक्शन लिया है. 3 बैग से 44 किलो 274 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया. रातड़ी में आरोपी के घर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दबिश दी. कमरे में रखे 3 प्लास्टिक कट्टों से डोडा पोस्त मिला.     

आरोपी चोखाराम गिरफ्तार हुआ है. मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मिक्सी भी जब्त की गई है. डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी है. ANTF नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने में जुटी है.