जयपुरः लीज मॉडल में बड़े बदलाव की तैयारी है. उद्योगों को 40% तक जमीन सस्ती मिलेगी. रीको में अब 99 साल की बजाय 33 साल की औद्योगिक लीज होगी. केन्द्र सरकार के नए मॉडल कॉन्सेप्ट को राजस्थान में लागू करने की तैयारी है. सरकार के इस बदलाव से निवेशकों को फायदा होगा.
कम पैसे में ही कारोबार शुरू किया जा सकेगा. छोटे उद्योग शुरू करनाआसान होगा ,नए स्टार्टअप्स को मौका मिलेगा. जरूरत अनुसार जमीन का उपयोग और विस्तार संभव हो सकेगा. उद्योग लगाने का जोखिम कम, रोजगार के नए मौके बनेंगे.