जयपुर : राजस्थान में CNG का विस्तार बड़ा है, नेटवर्क से ज्यादा आपूर्ति चुनौती बनेगी. राजस्थान में 488 CNG स्टेशन, 2029 तक 1,019 का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मौजूदा नेटवर्क से 531 नए स्टेशन, यानी करीब 109 प्रतिशत विस्तार जरूरी है.
17 गैस वितरण क्षेत्रों में 13 कंपनियों को नेटवर्क विकास की जिम्मेदारी है. 13 कंपनियों में सिर्फ RSGL राजस्थान आधारित, बाकी कंपनियां राज्य के बाहर हैं. RSGL के 12 स्टेशन, बाहरी कंपनियों का नेटवर्क पर स्पष्ट दबदबा है. Torrent Gas 101 स्टेशनों के साथ सबसे बड़ा नेटवर्क संचालक बन गया है. IGL के 77, Adani के 63 और HPCL के 55 स्टेशन हैं.
34,877 इंच-किलोमीटर स्टील पाइपलाइन का नेटवर्क भी 2029 तक प्रस्तावित है. 79.71 लाख घरेलू PNG कनेक्शन का लक्ष्य है, गैस मांग में विस्तार बड़ा है. 531 स्टेशन जोड़ने के लिए हर साल औसतन 177 स्टेशन जरूरी हैं. बढ़ती मांग के बीच गैस उपलब्धता और पाइपलाइन क्षमता सबसे बड़ी चुनौती है. हाईवे, शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में CNG नेटवर्क विस्तार की बड़ी संभावना है.