जयपुरः CID (इंटेलिजेंस) राजस्थान ने बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार किया गया है. रफीक चांद शेख पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के फंडिंग एजेंट के रूप में कार्य कर रहा था.
CID (इंटेलिजेंस) राजस्थान ने उसे 30 जून को गिरफ्तार किया था. CID (इंटेलिजेंस) के अनुसार प्रकरण में अनुसंधान जारी है. तथा ISI के इस वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं लेन-देन की गहन जांच की जा रही है.