नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों की जानकारी दी है. EPFO को लेकर मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला दिया है. EPFO की वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया गया है. 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारी EPFO के दायरे में आएंगे. PF के साथ पेंशन और बीमा सुरक्षा का भी लाभ.
EPS और EDLI के तहत सामाजिक सुरक्षा का विस्तार किया. सरकार पर सालाना करीब ₹11,339 करोड़ का अतिरिक्त खर्च, 5 वर्षों में करीब ₹56,696 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. 2014 में ₹15 हजार EPFO की वेतन सीमा हुई थी. 12 साल बाद वेतन सीमा बढ़ाकर ₹25 हजार की गई.