सवाई माधोपुरः सवाई माधोपुर में बड़ा हादसा हो गया. कपलर टूटने से ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई. दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मध्य रात्रि की ये घटना है. मुंबई से दिल्ली की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस 2 हिस्सों में बंट गई. ट्रेन के कोच संख्या S6 और S7 के बीच लगा कपलर अचानक से टूट गया. रणथंभौर और मखौली स्टेशन के बीच कपलर टूट गया.
कोच संख्या S7 और उसके पीछे के डिब्बे रणथंभौर स्टेशन के पास खड़े रह गए. जबकि इंजन से लेकर कोच S6 तक का ट्रेन का अगला भाग मलारना स्टेशन तक पहुंच गया. बाद में दूसरे इंजन से ट्रेन के पिछले हिस्से को मलारना स्टेशन तक ले जाया गया. ट्रेन को जोड़े जाने के बाद तड़के दिल्ली की ओर रवाना किया गया.