जोधपुर: बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है. न्यूनतम जुर्माना 250 से बढ़कर 500 रुपए किया गया है. नए नियम देशभर में तत्काल प्रभाव से लागू होगा. बिना टिकट पकड़े जाने पर पूरा किराया भी वसूला जाएगा. धारा 137 और 138 में संशोधन लागू होगा.
अनियमित यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी. टिकट जांच में नियम तोड़ने वाले नहीं बख्शे जाएंगे. रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट रखने की अपील की. खतरनाक सामान ले जाने पर 10 हजार तक जुर्माना होगा. सुरक्षित और अनुशासित रेल यात्रा पर रेलवे का फोकस होगा.