जोधपुर: त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी. बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 27 फेरे और बढ़े. 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रहेगा. पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
बाड़मेर से सोमवार और गुरुवार को ट्रेन चलेगी. जोधपुर से सुबह 8:50 बजे ट्रेन रवाना होगी. हरिद्वार से मंगलवार और शुक्रवार को वापसी होगी. ट्रेन में कुल 18 डिब्बे रहेंगे. बाड़मेर से हरिद्वार तक 24 स्टेशनों पर ठहराव होगा. दीपावली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए संचालन बढ़ाया.
रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ी रेल सुविधा:
रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं के लिए रेल सुविधा बढ़ी. मेले के दौरान चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. पहली मेला स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त से शुरू होगी. भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. 28 अगस्त से 25 सितंबर तक 29 ट्रिप ट्रेन करेगी.
भगत की कोठी से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी. रामदेवरा से दोपहर 2 बजे वापसी का समय है. 11 सितंबर से दो और जोड़ी ट्रेनें शुरू होंगी. 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल ट्रेन भी चलेगी. मेले में नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव कम होगा.