श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ. पदमपुर मार्ग पर रत्तेवाला के पास सड़क हादसा हुआ. जहां अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है.
पति की मौके पर मौत हो गई थी. पत्नी ने पदमपुर CHC में इलाज के दौरान दम तोड़ा. मृतक पति-पत्नी 1JJ गांव के निवासी थे. पदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची.