जयपुरः जयपुर में खेल खेल में दो बच्चियां पानी के गड्ढे में गिर गई. दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. एक की 4 वर्ष और दूसरी बच्ची की 5 वर्ष उम्र बताई जा रही है. बीती रात शिप्रापथ थाना इलाके में घटना हुई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकाल कर मोर्चरी में रखवाए. हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है.