नई दिल्ली: मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बात की. उन्होंने कहा कि इंडिया AI समिट भारत की बड़ी उपलब्धि है. AI समिट दुनिया के लिए टर्निंग पाइंट है. AI समिट में देश की ताकत दिखी है.
दिल्ली में हुई AI समिट में दुनियाभर से लोग शामिल हुए. उन्होंने AI के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को बहुत ही करीब से देखा है. विदेशों से आए मेहमान यह देखकर हैरान रह गए कि कैसे AI की मदद से हम प्राचीन ग्रंथों और प्राचीन इतिहास को संरक्षित कर रहे हैं. AI से पांडुलिपियों के संरक्षण पर बेहतर काम हो रहा है.
भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल लॉन्च किए:
पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी टीम में भी कई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. कनाडा की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं खेल जोड़ता है, जो खेलता है वही खिलता है. भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल लॉन्च किए हैं. ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरुकता बढ़ रही है. एक नेक पहल से कई लोगों का जीवन बदल सकता है.
डिजिटल अरेस्ट को लेकर जागरुकता आई:
पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट को लेकर लोगों में जागरुकता आई है. डिजिटल अरेस्ट से लोगों को ठगा गया है. डिजिटल अरेस्ट से सतर्क रहना जरूरी है. KYC आपके बैंक खाते की सुरक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि OTP, बैंक खाता और आधार की जानकारी साझा नहीं करें. फर्जी लिंक से सतर्क रहें और पासवर्ड बलदते रहें. भारत दुनिया सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है. महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ा. सशक्त नागरिकों से भारत आत्मनिर्भर होगा.