नई दिल्ली : पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मारा गया है. अज्ञात हमलावरों ने बुरहान हमजा को गोली मारी है. पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में आतंकी बुरहान हमजा मारा गया है.आतंकी बुरहान हमजा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था.
बता दें कि बुरहान हमजा पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था. पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था. जब आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया. इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे.
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मारा गया
-अज्ञात हमलावरों ने बुरहान हमजा को मारी गोली
-मुजफ्फराबाद में मारा गया आतंकी बुरहान हमजा