नई दिल्ली : दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई. बैठक के बाद QUAD देशों ने साझा बयान देते हुए कहा कि इंडो-पैसिफिक पर हमारा फोकस है. यह क्षेत्र विश्व के लिए बहुत अहम है. वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है.
जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट हो. आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है. आज हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. दुनिया में अभी काफी अनिश्चितता है. इंडो-पैसिफिक पर हमारा फोकस है. यह क्षेत्र विश्व के लिए बहुत अहम है.
मुक्त हिंद-प्रशांत हमारी जिम्मेदारी है. जलमार्गों में कोई रुकावट ना हो. जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट हो. QUAD देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं. चारों देश मिलकर जमीनी स्तर पर ठोस काम कर रहे हैं.