मेघालय: अवैध कोयला खदान में धमाके के मामले में 16 मजदूरों की मौत हुई. इसके बाद अब मृतकों के परिजनों को मदद का ऐलान किया गया है. PMO से 2-2 लाख रुपए की मदद दी गई. घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी.
अभी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है. राहत कार्य के लिए NDRF की 3 टीम तैनात की गई है.