जयपुरः केवल ई प्रवेश पत्र दिखाने से परीक्षार्थियों को रोडवेज की फ्री सुविधा नहीं मिलेगी. अब परीक्षा से 36 घंटे पहले परीक्षार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण और सत्यापन करना होगा. राजस्थान रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड होगा. साथ ही परीक्षार्थियों का ओटीपी आधारित सत्यापन होगा.
निर्धारित समय सीमा के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया स्वत बंद होगी. प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन के आधार पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी.