जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. दुष्कर्म की घटना पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि गहनता से टीम लगी हुई हैं. सभी माध्यमों से अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. बीकानेर के sp एडिशनल sp मौके पर है. हमारी पुलिस मुल्जिमो को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाएगी.
टीकाराम जूली ने कहा कि आज तीसरा दिन है. बताएं कि अपराधियों को कब पकड़ लेंगे. जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जी इस मामले पर राजनीति करना उचित नहीं है. बाद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. सदन में हंगामा हुआ. विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. लेकिन मनीष यादव ने वॉकआउट नहीं किया.
इससे पहले डूंगर राम गेदर ने छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला उठाया. कहा कि छात्रा के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया और हत्या कर दी. पुलिस थाने से मात्र 2 किलोमीटर दूर की घटना. वहां का पूरा का पूरा क्षेत्र नशे की चपेट में है. हजारो लोग 3 दिन से धरने पर है. जिला कलेक्टर आज तक नहीं पहुंची है. मुल्जिम की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है. सरकार को जवाब देना चाहिए.
नेता प्रतिपक्ष ने छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सदन में उठाया. कहा कि सरकार इस मामले पर जवाब दे. छोटी बच्ची का मर्डर हुआ है. सरकार आने के बादल 11 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है. संसदीय कार्य मंत्री और सचेतक नहीं है. सरकार को जवाब देना है. सदन में नेता प्रतिपक्ष ने पुरजोर मांग उठाई. सदन में शोर शराबा हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बहुत गंभीर विषय है. विधानसभा में कांग्रेस ने मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की.