नई दिल्लीः इजरायल ने ईरान पर जोरदार हमला किया. राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम लीडर खामेनेई के परिसर के पास हमलें किए. राष्ट्रपति भवन और खामेनेई के आवास के पास 7 मिसाइलें दागी गई. इरबिल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट रद्द की गई है. इराक से उड़े फाइटर जेट्स ने बमबारी की है. टॉमहाक मिसाइल इराक से फायर की गई. ईरान के परमाणु सेंटर्स पर भी बमबारी की गई है. ईरान के इस्फहान में धमाके सुने गए. इस्फहान परमाणु केंद्र पर धमाके सुने गए.
अमेरिकी नौसना और वायुसेना ने हमला किया है. अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला किया. ईरान जल्द जवाबी हमला कर सकत है. ईरान ने कहा कि अमेरिका-इजरायल को कुचल देंगे. शुरू तुमने किया खत्म हम करेंगे.
ईरान में 30 जगहों पर इजरायल ने हमला कियाः
ईरान में राष्ट्रपति भवन के पास हमला बोला. तेहरान के एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया. मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाका सुना गया. इजरायल ने क्रूज मिसाइल से हमला किया. उत्तरी सैयद खानदान इलाके में हमला हुआ. सूत्रों के मुताबिक अमेरिका और इजरायल का ज्वाइंट ऑपरेशन है. ईरान में 30 जगहों पर इजरायल ने हमला किया. पूरे इजरायल में इमरजेंसी लगाई गई है. इजरायल के शहरों में लगातार सायरन बज रहे है. ईरान में पूरी तरह से एयरस्पेस बंद किया गया है. इराक ने भी अपना पूरा एयरस्पेस बंद किया.