मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के सम्मान, 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा अवार्ड

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के सम्मान, 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा अवार्ड

मुंबई : मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अवार्ड दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी. 

उन्होंने लिखा कि 'मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है. यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है.

8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा.