नई दिल्ली: यमुना जल प्रोजेक्ट को लेकर भजनलाल सरकार और हरियाणा सरकार के बीच के ड्रीम प्रोजेक्ट का MoA साइन हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में साइन हुआ है. आखिरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास रंग लाए हैं. मुख्यमंत्री गत ढाई साल से लगातार प्रयासरत थे.
प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से कई बार मुलाकात कर चुके थे. मुख्यमंत्री ने यमुना के पानी से शेखावाटी इलाके को सरसब्ज करने का संकल्प लिया. मुख्यमंत्री ने समझौते को लागू करने के काम को पहली प्राथमिकता में लिया.
शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल लाने का सपना दशकों पुराना है. लेकिन सपने को साकार करने की दिशा में भजनलाल सरकार में ऐतिहासिक प्रगति हुई. सीएम भजनलाल शर्मा के दृढ़ संकल्प, सतत प्रयासों से योजना पूर्णता की ओर अग्रसर है.