राजस्थान में मानसून एक्टिव... जारी रहेगा बारिश का दौर, आज जयपुर समेत इन संभाग में बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून एक्टिव... जारी रहेगा बारिश का दौर, आज जयपुर समेत इन संभाग में बारिश के आसार

जयपुरः राजस्थान में मानसून एक्टिव हो गया है. ऐसे में अब बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश में अगले 5-7 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा. मानसून अगले 2-3 दिन में राजस्थान के और इलाकों को कवर करेगा. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, ऐसे में बारिश को जोर मिलेगा. आज जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश के आसार है.      

कोटा और उदयपुर संभाग में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है. पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले 5-7 दिन भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में लगातार मानसूनी गतिविधियां रहेंगी. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आंधी-बारिश के संकेत है.