राजस्थान में मानसून की दस्तक तय ! दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में मानसूनी हवाएं सक्रिय

जयपुर: राजस्थान के दरवाजे पर मानसून की दस्तक हो गई. राजस्थान में मानसून की दस्तक तय है ! दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में मानसूनी हवाएं सक्रिय हुई. आज रात तक या कल तक मानूसन एंट्री करेगा. उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 

6 जुलाई तक प्रदेश के और हिस्सों में मानसून का विस्तार होगा. कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान जोधपुर-बीकानेर संभाग में 3-4 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार है.

राजस्थान के दरवाजे पर मानसून : 
-राजस्थान में मानसून की दस्तक तय !
-दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में मानसूनी हवाएं सक्रिय
-आज रात तक या कल तक मानूसन करेगा एंट्री
-उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां होंगी तेज
-6 जुलाई तक प्रदेश के और हिस्सों में मानसून का होगा विस्तार
-कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना
-पूर्वी राजस्थान में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना
-पश्चिमी राजस्थान जोधपुर-बीकानेर संभाग में 3-4 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार