6 दिन पहले अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, राजस्थान में अगले सप्ताह से हीटवेव की चेतावनी

6 दिन पहले अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, राजस्थान में अगले सप्ताह से हीटवेव की चेतावनी

जयपुर: 6 दिन पहले मानसून अंडमान निकोबार पहुंच गया है. तेज रफ्तार के कारण मानसून समय से पहले पहुंच गया. मानसून की तेज गति होने से 26 मई तक केरल तट पहुंचने की संभावना है. इस बार तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. दूसरी ओर देशभर में भीषण लू का अलर्ट जारी है. राजस्थान में अगले सप्ताह से हीटवेव की चेतावनी है.

आज 8 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी:
प्रदेशवासियों को एक बार फिर भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी. आज 8 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 4 दिन तक बारिश और आंधी की संभावना नहीं है. गर्मी के साथ उमस ने भी परेशानी बढ़ाई है. अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं. शनिवार को फलोदी रहा सबसे गर्म , तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया. बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा. अगले सप्ताह से तेज गर्मी और बढ़ने की चेतावनी जारी की है.