देश में मानसून की रफ्तार धीमी, जून में 42% कम बारिश, 126 साल के इतिहास का दूसरा सबसे सूखा जून महीना

देश में मानसून की रफ्तार धीमी, जून में 42% कम बारिश, 126 साल के इतिहास का दूसरा सबसे सूखा जून महीना

नई दिल्ली: देश में मानसून की रफ्तार धीमी है.जून में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई. 126 साल के इतिहास का दूसरा सबसे जून सूखा महीना रहा. 21 जून तक 99.2 मिमी के मुकाबले 57.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. मानसून के जल्द छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार पहुंचने की उम्मीद है. 

पूर्वोत्तर राज्यों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश रेड अलर्ट जारी किया. कमजोर मानसून के चलते खरीफ बुआई में 3.9 फीसदी गिरावट आई. दालों और कपास की फसलों का रकबा भी घटा.

देश में मानसून की रफ्तार धीमी, जून में 42% कम बारिश: 
-126 साल के इतिहास का दूसरा सबसे सूखा जून महीना
-21 जून तक 99.2 मिमी के मुकाबले 57.4 मिमी बारिश दर्ज
-मानसून के जल्द छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार पहुंचने की उम्मीद
-पूर्वोत्तर राज्यों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट
-असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश रेड अलर्ट जारी
-कमजोर मानसून के चलते खरीफ बुआई में 3.9 फीसदी गिरावट
-दालों और कपास की फसलों का रकबा भी घटा

वहीं राजस्थान के 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि, कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है, जयपुर, चूरू, झुंझुनूं और कोटा समेत कई जिलों में बारिश हुई. सीकर के धोद में सबसे ज्यादा 65 मिमी बारिश दर्ज हुई. 

प्री-मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बाड़मेर और जैसलमेर में 41 डिग्री तक पारा पहुंच गया है.