बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

जयपुर: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से प्रदेश में फिर मॉनसून एक्टिव हुआ है. मॉनसून के तीसरे दौर में आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. 

30 और 31 जुलाई को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 2 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मंगलवार को टोंक समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच बारिश दर्ज की गई.       

श्रीगंगानगर का तापमान 41 डिग्री पार:
टोंक में सबसे ज्यादा 101 एमएम और झालरापाटन में 87 एमएम बारिश हुई. उदयपुर और कोटा संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. उत्तरी राजस्थान में दिन में गर्मी रही, शाम के बाद मौसम बदला. श्रीगंगानगर का तापमान 41 डिग्री पार रहा, फिर बारिश से राहत मिली.