राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल बोले-'यह सत्र छोटा होगा, सरकार इसमें कुछ बिल लेकर आएगी'

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल बोले-'यह सत्र छोटा होगा, सरकार इसमें कुछ बिल लेकर आएगी'

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. राजस्थान विधानसभा के 20 अगस्त से शुरू होने वाले 16वीं विधानसभा के छठे सत्र में UCC बिल, खेजड़ी संरक्षण बिल, कॉमर्शियल टैक्सेशन संबंधी संशोधन और सीआरपीसी आदि से जुड़े बिल लाए जाने की संभावना है. 

सत्र के नोटिफिकेशन के साथ पहले दिन से ही विधायकों के तारांकित प्रश्न लगना शुरू हुए. सत्र से एक-दो दिन पहले स्पीकर वासुदेव देवनानी सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. छोटा चलने वाला यह सत्र पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार है. 

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह सत्र छोटा होगा, सरकार इसमें कुछ बिल लेकर आएगी. इसमें कौन-कौनसे बिल होंगे, क्या- क्या विधायी कार्य पूर्ण किए जाएंगे. इस संबंध में विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तय किया जाएगा.