करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, घर में रॉड से पानी गर्म करते समय हुआ हादसा

करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, घर में रॉड से पानी गर्म करते समय हुआ हादसा

श्रीगंगानगर: अनूपगढ़ में करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 34 में हादसा हुआ. मां सरोज (36) और बेटी दिव्यांशी (3) की मौत हुई. घर में रॉड से पानी गर्म करते समय हादसा हुआ. खेलते-खेलते बच्ची ने गर्म पानी में हाथ डाला था. पानी में करंट होने से बच्ची चपेट में आ गई. बच्ची को बचाने पहुंची मां सरोज को भी करंट लग गया. 

दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकत्सालय अनूपगढ़ ले जाया गया. अनूपगढ़ चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. थाना प्रभारी ईश्वर जांगिड़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. मृतका के परिजनों के पहुंचने के पश्चात आगे की कार्यवाही होगी.