झूंझुनूं: झूंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से खबर मिल रही है. झुंझुनूं रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. शाम करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. गाय को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस असंतुलित हुई.
बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी. पोसाना निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी बाइक पर सवार एक युवक घायल हुआ. मृतक का शव गुढ़ागौड़जी CHC की मोर्चरी में रखवाया गया. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा.
झूंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से खबर:
-झुंझुनूं रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
-शाम करीब 8 बजे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
-गाय को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस हुई असंतुलित
-बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर
-पोसाना निवासी संदीप की मौके पर ही मौत
-दूसरी बाइक पर सवार एक युवक घायल
-मृतक का शव गुढ़ागौड़जी CHC की मोर्चरी में रखवाया गया
-शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव