सिंथेटिक पनीर देशव्यापी रोक की कवायद ! देश के पांच राज्यों के बाद अब केन्द्र के स्तर पर चल रही तैयारी

सिंथेटिक पनीर देशव्यापी रोक की कवायद ! देश के पांच राज्यों के बाद अब केन्द्र के स्तर पर चल रही तैयारी

जयपुर : सिंथेटिक पनीर पर देशव्यापी रोक की कवायद शुरू हो गई है. देश के पांच राज्यों के बाद अब केन्द्र के स्तर पर तैयारी चल रही है. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में रोक लग चुकी है. 

'एनालॉग पनीर' के प्रोडक्शन, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगाया जा चुका है. राजस्थान में भी 'सिंथेटिक पनीर' पर रोक को लेकर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है. लेकिन इस दौरान सामने आया कि केन्द्र के स्तर पर ही इस प्रकरण में कवायद चल रही है. 

सूत्रों के मुताबिक FSSAI की तरफ से मिनिस्ट्री को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. ऐसे में अब राजस्थान के खाद्य आयुक्तालय को केन्द्र सरकार के फैसले का इंतजार है. हालांकि, अधिकारियों का तर्क ये कि यदि केन्द्र से कोई नोटिफिकेशन नहीं आता है तो राज्य में अलग से नोटिफिकेशन जारी कर 'सिंथेटिक पनीर'  पर बैन लगाया जाएगा.