IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर बनकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी; 2027 से नए अवतार में आएंगे नजर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में एक नई भूमिका में नजर आएंगे. आईपीएल 2027 से पहले धोनी के खिलाड़ी के रूप में सफर पर विराम लग गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त किया है. अब धोनी मैदान पर बल्ले और विकेटकीपिंग के बजाय अपने अनुभव और रणनीति से टीम को दिशा देते नजर आएंगे.

धोनी का CSK के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. टीम को कई यादगार जीत दिलाने वाले धोनी अब युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और टीम की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

जहीर खान के चयन में भी रही थी धोनी की भूमिका:
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. जहीर के चयन में भी धोनी की अहम भूमिका रही थी. टीम प्रबंधन के फैसले में धोनी शामिल थे और उन्होंने जहीर के नाम का सुझाव दिया था.

अब मेंटर के रूप में नई पारी:
धोनी का खिलाड़ी से मेंटर बनना CSK के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. उनके लंबे क्रिकेट अनुभव, खेल की समझ और दबाव में फैसले लेने की क्षमता से टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है. अब धोनी की जिम्मेदारी टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और चेन्नई सुपर किंग्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की होगी.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें