जयपुरः जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा. टीला वाला, सांगानेर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुनर्मतदान हो रहा.
मतदाता सूची की विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं ने मतदान किया था. 11 सितंबर के मतदान में अनियमितता सामने आने पर पुनर्मतदान हो रहा. री-पोल में सिर्फ अधिकृत मतदाता ही मतदान कर सकेंगे. इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जा रही.