जयपुरः NCB ने विदेशी नागरिकों के ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. दिल्ली-गुरुग्राम में NCB और UP STF ने बड़ी कार्रवाई की. अवैध रूप से भारत में रह रहे 4 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार हुए है. कार्रवाई में करीब 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है. 14.787 किलो एम्फेटामाइन, 67.840 किलो स्यूडोएफेड्रिन बरामद की गई है.
318 ग्राम कोकीन और 6 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है. कुछ आरोपी वीजा खत्म होने के बावजूद कई वर्षों से भारत में रह रहे थे. एक आरोपी 68 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड केस में भी वांटेड है. NCB के मुताबिक स्यूडोएफेड्रिन का इस्तेमाल अवैध रूप से मेथामफेटामाइन बनाने में किया जा सकता है.
NCB ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही. सितंबर के पहले सप्ताह से NCB ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाएगा. विदेशी नागरिकों के अवैध ओवरस्टे की पहचान और जांच की जाएगी. NCB, राज्य/UT पुलिस और इमिग्रेशन अथॉरिटीज मिलकर 15 दिन की देशव्यापी मुहिम चलाएंगी. ड्रग तस्करी से जुड़े अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कानूनी कार्रवाई होगी.